Thursday, March 20, 2025
Homeराष्ट्रीयबंगाल बंद को लेकर भारी बवाल, भाजपा नेता की कार पर फायरिंग,...

बंगाल बंद को लेकर भारी बवाल, भाजपा नेता की कार पर फायरिंग, कई नेता हिरासत में लिए गए

कोलकाता। आरजी कर अस्पताल में रेप-मर्डर को लेकर बवाल जारी है। ममता बनर्जी सरकार के विरोध में छात्रों के नबन्ना अभियान प्रोेटेस्ट पर पुलिस के बल प्रयोग के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल बंद का ऐलान किया है। बंगाल बंद के दौरान भाजपा के एक नेता पर हमला किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। एक अनजान व्यक्ति ने भाजपा नेता प्रियांगु पांडे की कार पर फायरिंग कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमले के बाद प्रियांगु पांडे ने दावा कि पश्चिम बंगला के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला करते हुए फायरिंग की है। उन्होंने बताया कि उनके ड्राइवर को गोली मारी गई है। हमले में भाजपा नेता पांडे भी घायल हाे गए। इसके अलावा 6 से 7 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।


इस बीच पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता के बाटा चौक पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इससे पहले आज तृणमूल कांग्रेस पार्टी भाजपा के ‘बंगाल बंद’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर बंगाल में अराजकता पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments