Wednesday, March 19, 2025
Homeवडोदरावडोदरा में बाढ़ का खतरा; विश्वामित्री नदी खतरे के निशान के पार,...

वडोदरा में बाढ़ का खतरा; विश्वामित्री नदी खतरे के निशान के पार, 1500 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

वडोदरा। वडोदरा में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। पादरा तहसील में सर्वाधिक 10 इंच बारिश हुइ है। भारी बारिश से सभी नदियां उफान पर हैं। शहर के मध्य से होकर बहने वाली विश्वामित्री नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। भारी बारिश होने से आजवा सरोवर का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। विश्वामित्री नदी खतरे के निशान 26 फीट को पार करके 28 फीट पर बह रही है। सावधानी के तौर पर कालाघोड़ा ब्रिज को बंद कर दिया गया है। वहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। भारी बारिश होने से रात में विश्वामित्री नदी का जलस्तर 30 फीट तक पहुंचने का अनुमान है। वडोदरा में बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।
नगर निगम ने वडसर, सयाजीगंज, कारेलीबाग और समा इलाके में 1500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। समा इलाके में सिद्धार्थ बंग्लोज और रिधम हॉस्पिटल को तत्काल खाली करने की सूचना दी है। वडोदरा में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है।


वडोदरा नगर निगम के आयुक्त दिलीप राणा ने बताया कि ऊपर से पानी की आवक होने के कारण विश्वामित्री नदी का पानी शहर में घुस सकता है। कलेक्टर ऑफिस में कंट्रोल रूम शुरू किया गया है।
उधर, सरदार सरोवर डैम से नर्मदा नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। नर्मदा नदी के किनारे शिनोर, डभोई, करजण तहसील के 25 गांवों को अलर्ट कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments