Sunday, May 4, 2025
Homeसूरतघलुडी के शेल्टर होम से फरार 4 बांग्लादेशी महिलाएं वसई से गिरफ्तार,...

घलुडी के शेल्टर होम से फरार 4 बांग्लादेशी महिलाएं वसई से गिरफ्तार, 2022 में भी भागने की कोशिश की थी

सूरत(कीम)। कामरेज के घलुडी हेडक्वार्टर्स में नजरबंद चार बांग्लादेशी महिलाएं शुक्रवार को देर रात मौके पाते ही फरार हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही कामरेज पुलिस, एलसीबी, एसओजी की टीम हरकत में आ गई। बांग्लादेशी महिलाओं की तलाश में पुलिस की टीमों को अलग-अलग शहरों में भेजा गया। पुलिस ने चारों महिलाओं को वसई से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि कामरेज के खोलवड गांव में किराए के मकान में रहने वाली बांग्लादेश की चार महिलाओं को पुलिस ने 2021 में गिरफ्तार किया था। इन्हें घलुडी के हेडक्वार्टर्स में शेल्टर होम बनाकर नजरबंद किया गया था। शुक्रवार को रात करीबन एक बजे चारों महिलाएं पुलिस को चकमा देकर शेल्टर होम से भाग गई थी। सुबह चारों महिलाओं के भागने की खबर सामने आते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने चारों महिलाओं को वसई से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि चारों महिलाएं साल 2022 में भी भागने की कोशिश की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments