मॉस्को। रूस की एक जेल में कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार जेल कर्मचारी भी शामिल हैं। यह हिंसा रूस के वोल्गोग्राड इलाके में स्थित उच्च सुरक्षा वाली जे आईके-19 सुरोविकिनो पैनल कॉलोनी में हुई। दरअसल आईएसआईएस के आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बाद में रूसी सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराया।
जानकारी के अनुसार कैदियों के एक समूह ने हिंसक हमला कर दिया। चाकुओं से लैस ये कैदी इस्लामिक स्टेट के बताए जा रहे हैं। उसने कुछ कैदियों को बंधक बना लिया और जेल के एक हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया। हमलावरों ने दावा किया कि हमने मुसलमानों पर हुए अत्याचार का बदला लेने के लिए ऐसा किया।
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि झड़प तब हुई जब एक नियमित अनुशासनात्मक बैठक आयोजित की गई थी। इसी बैठक के बीच में कैदियों के एक समूह ने हमला कर दिया। हमलावरों की पहचान रामजीदीन तोशेव, रुस्तमचोन नवरूजी, नाजिरचोन तोशोव और तिमुर खुसिनोव के रूप में की गई। उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान के इन चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल हो गए जबकि कई लोगों को बंधक बना लिया गया।
जेल में भीषण झड़प से दहला रूस, 8 की मौत, ISIS के आतंकियों ने सुरक्षाबलों काे बंधक बनाया
RELATED ARTICLES