Wednesday, March 19, 2025
Homeप्रादेशिकअसम में गैंगरेप के आरोपी की झील में कूदने से मौत, ग्रामीणों...

असम में गैंगरेप के आरोपी की झील में कूदने से मौत, ग्रामीणों ने शव दफनाने से इनकार किया

गुवाहाटी। असम में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम शनिवार को सुबह पुलिस हिरासत से भाग गया और नगांव जिले के ढिंग में एक झील में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और ‘क्राइम सीन’ जांच के लिए सुबह 3.30 बजे अपराध स्थल पर ले जाया गया था। इस घटना के दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी तफजुल इस्लाम पुलिस हिरासत से भाग गया और झील में कूद गया। पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया और लगभग दो घंटे बाद उसका शव मिला। आरोपी बोरभेती गांव का निवासी था। गांववालों ने शनिवार की सुबह फैसला किया है कि आरोपी के शव को गांव के कब्रिस्तान में दफनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी और न ही गांव का कोई व्यक्ति उसके जनाजे में शामिल होगा। गांववालों का कहना है कि तफजुल ने गांव का नाम बदनाम किया है। गांव के लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में गांव की मस्जिद तक मार्च किया।
बता दें, पीड़िता गुरुवार शाम को ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान मोटर साइकल से आए तीन आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को तालाब के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरमा ने तुरंत राज्य के पुलिस महानिदेशक को घटनास्थल का दौरा करने के लिए और एक मंत्री को घटना की जांच के लिए नागांव अस्पताल भेजा, जिन्होंने पीड़ित के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments