Tuesday, April 1, 2025
Homeप्रादेशिकमध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, इंदौर में निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत...

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, इंदौर में निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरी, 5 मजदूरों की दबकर मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ा हादसा हो गया। इंदौर के पास चोरल गांव में एक फार्महाउस का निर्माण कार्य चल रहा था, निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से 5 मजदूरों की मौत हो गई। मजदूरों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। जेसीबी की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार जब छत गिरी तो मजदूर नीचे सो रहे थे। कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका है, इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार फार्म हाउस का काम अवैध तरीके से किया जा रहा है। इसे लेकर सिस्टम पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में आधा दर्जन से अधिक मजदूरों की जान गई होगी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं की है। जानकारी मिल रही है कि इन मजदूरों को किसी ठेकेदार के माध्यम से बाहर से यहां लाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments