सूरत। डिंडोली में झाड़-फूंक का झांसा देकर दो परिचित युवकों ने विवाहित महिला से दुष्कर्म किया। वीडिया बनाकर बदनाम करने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला ने डिंडोली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि महिला गृह क्लेश से परेशान थी। वह घर में शांति के लिए अपने परिचित महाराष्ट्र के धुलिया जिले के पिंपलनेर के मूल निवासी प्रवीण शंकर सूर्यवंशी और मोहित कोली से संपर्क किया। दोनों ने महिला को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम एक तांत्रिक को जानते हैं। तांत्रिक से विधि कराने के बाद घर की सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इसके बाद दोनों का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया। गत 12 से 13 अगस्त के दौरान प्रवीण और मोहित ने महिला के घर जाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे बदनाम करने की धमकी देने लगे। महिला की शिकायत पर डिंडोली पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।