Wednesday, April 30, 2025
Homeसूरतकामरेज ग्राम पंचायत को सूरत नगर निगम में शामिल करने की मांग

कामरेज ग्राम पंचायत को सूरत नगर निगम में शामिल करने की मांग

सूरत। कामरेज ग्राम पंचायत को सूरत नगर निगम में शामिल करने की मांग की गई है। आम आदमी पार्टी के पंचायत सदस्य जगदीश कथीरिया ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर बताया कि हम कामरेज में रहते हैं। पिछले 10 साल में कामरेज ग्राम पंचायत की आबादी 3 लाख से अधिक हो गई है। आबादी के हिसाब से यहां कोई आयोजन नहीं किया जा रहा है। इससे यहां रहने वालों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कामरेज ग्राम पंचायत में बनी सड़कें जर्जर हालत में हैं। अतिक्रमण होने की वजह से कई रास्ते बंद हो गए हैं। यहां स्ट्रीट लाइट की कोई सुविधा नहीं है। रात के अंधेरे में लोगों को काफी परेशानी होती है। कामरेज ग्राम पंचायत को सूरत नगर निगम में शामिल करने से लोगों की समस्याएं दूर हो जाएंगी। यहां की व्यवस्थाएं सुधर जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments