Tuesday, March 18, 2025
Homeखेलकोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में सड़क पर उतरे सौरव गांगुली, बेटी...

कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में सड़क पर उतरे सौरव गांगुली, बेटी सना ने कहा- न्याय के लिए आवाज उठाना जरूरी

कोलकाता। कोलकाता रेप-मर्डर कांड को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली पत्नी डोना गांगुली और बेटी सना के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सभी काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। सभी ने कैंडल मार्च किया और न्याय की मांग की। इस दौरान उनकी पत्नी डोना गांगुली और बेटी सना गांगुली ने डांग अकेडमी के छात्रों के साथ प्रदर्शन किया।


विरोध प्रदर्शन के दौरान गांगुली ने सड़क पर मोमबत्ती जलाई। इस दौरान उनकी बेटी सना भी साथ थीं। उन्होंने कहा कि हमें न्याय चाहिए। ऐसी घटनाएं बंद होना ही चाहिए। हर दिन हम कहीं ना कहीं दुष्कर्म की घटना के बारे में सुनते हैं। हमें खराब लगता है कि ये चीजें 2024 में भी हो रही हैं और अब इसे बंद होना ही चाहिए। मेरे पास शब्द नहीं है कहने के लिए। ऐसा न्याय मिलना चाहिए जिससे कोई भी ऐसा कार्य आगे करने का सोच भी ना सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments