Friday, March 14, 2025
Homeअहमदाबादकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 188 हिन्दु शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 188 हिन्दु शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी

अहमदाबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पड़ोसी देशों से आए 188 हिन्दु शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। गुजरात के दो दिन के दौरे पर आए गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में 188 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी गई। ये शरणार्थी आज से भारत के नागरिक बन गए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएए केवल नागरिकता देने का काम नहीं करता, बल्कि शरणार्थियों को न्याय और अधिकार देता है।

गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीतियों के कारण 1947 से 2014 तक जो लोग भारत की शरण में आए, उनको कभी भी अधिकार और न्याय नहीं मिला। उनकी प्रताड़ना पड़ोसी देशों में तो हुई ही, क्योंकि वो हिन्दू, जैन, बौद्ध, सिख थे, मगर उनकी प्रताड़न अपने देश में भी हुई। गुजरात के दो दिन के दौरे पर आए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 1000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments