सूरत। नगर निगम ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा करने की छूट दी है। महिलाएं अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ सिटी और बीआरटीएस बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। बहनें बस में मुफ्त सफर करके अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।
सार्वजनिक परिवहन समिति के चेयरमैन सोमनाथ मराठे ने बताया कि नगर निगम की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं को सिटी और बीआरटीएस बस में मुफ्त यात्रा करने का अवसर मिलेगा। नगर निगम की ओर से महिलाओं को मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने की अपील की गई है।