Wednesday, April 30, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका, नार्वे और ईरान ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

अमेरिका, नार्वे और ईरान ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली। अमेरिका ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को शुभकामनाएं दी हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दोनों देशों के संबंधों की तारीफ की है। ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका भी भारतीय लोगों के स्वतंत्रता दिवस पर समृद्ध और विविध इतिहास का जश्न मनाता है। अमेरिका के साथ दुनियाभर के नेताओं ने भारत को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है। नार्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा- हैप्पी इंडिपेंडेंस डे इंडिया! नॉर्वे से प्यार के साथ! स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान मित्र राष्ट्र और भारत गणराज्य की सरकार को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देता है। सर्वांगीण संबंधों को मजबूत करना दोनों देशों के आपसी एजेंडे में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments