Tuesday, March 18, 2025
Homeप्रादेशिकबिहार के बेगूसराय में पति-पत्नी और बेटी की गला रेतकर हत्या, 7...

बिहार के बेगूसराय में पति-पत्नी और बेटी की गला रेतकर हत्या, 7 साल के बेटे की हालत गंभीर

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में एक साथ तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने परिवार के चार सदस्यों का गला रेत दिया, जिसमें से तीन की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 चिरंजीवीपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह अज्ञात लोगों ने पति-पत्नी, बेटे और बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में पति-पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल 7 वर्षीय बेटे की हालत चिंताजनक है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान नागेंद्र महतो (40), उसकी पत्नी संजीता देवी और 10 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है। घायल बेटे की पहचान 7 वर्षीय अंकुश कुमार के रूप मे हुईं है, जिसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बछवाड़ा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे बेगूसराय के एसपी मनीष ने कहा कि घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया जा रहा है। परिजन और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments