Tuesday, March 18, 2025
Homeअहमदाबादअहमदाबाद-मुंबई ट्रायल रन में 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी देश...

अहमदाबाद-मुंबई ट्रायल रन में 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन

अहमदाबाद। अहमदाबाद-मुंबई के बीच 20 कोच वाली पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल शुरू हो गया है। इस वंदे भारत ट्रेन का 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पर ट्रायल किया जा रहा है। वंदे भारत ट्रेन 9 अगस्त को सुबह 7 बजे अहमदाबाद से रवाना हुई। वंदे भारत ट्रेन अपने ट्रायल रन के दौरान अहमदाबाद से वडोदरा-सूरत होते हुए मुंबई सेंट्रल पहुंची। हाल में वंदे भारत ट्रेन प्रमुख शहरों के बीच 16 कोच और छोटे शहरों के बीच 8 कोच के साथ चल रही है। अहमदाबाद और मुंबई के बीच 16 कोच की दो वंदे भारत ट्रेनें भी चल रही हैं। अब अहमदाबाद से 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल के दौरान पहले से चल रहे 14C+2E कोच में और 4C कोच जोड़े गए हैं।
वंदे भारत ट्रेन के 100 फीसदी रिस्पॉन्स और ऑक्यूपेंसी को देखते हुए ट्रायल रन की सफलता के बाद देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन लॉन्च की जाएगी। हाल में 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का 20 कोच के साथ 130 किमी प्रतिघंटे की गति से परीक्षण किया जा रहा है, यह देखने के लिए कि कोच की संख्या बढ़ाने से गति में कोई फर्क पड़ता है या नहीं और ट्रेन को अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल पहुंचने में कितना समय लगता है।
बता दें, दिल्ली और मुंबई के बीच की 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए पांच साल पहले ‘मिशन रफ्तार’ प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। जिसके तहत पहले 130 किमी. और फिर 160 किमी प्रतिघंटे तक अलग-अलग परीक्षण आयोजित किए जाएंगे। यात्रियों को लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनें सुरक्षित और कम समय में उपलब्ध कराई जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments