सूरत। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार शाम को भागल चौराहे पर तिरंगे का वितरण किया गया। इस दौरान प्रदेश के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी समेत भाजपा के नेता भारी संख्या में मौजूद रहे। मंत्री हर्ष संघवी ने खुद ही वाहन चालकों और पदयात्रियों में तिरंगे का वितरण किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 अगस्त को सूरत में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहेंगे। गृह राज्यमंत्री संघवी ने लोगों ने तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
शुक्रवार को भागल चौराहे पर तिरंगा वितरण कार्यक्रम के दौरान गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी, मेयर दक्षेश मावाणी, पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री दर्शनाबेन जरदोष, शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा, पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
सूरत पुलिस की ओर से सोशल मीडिया(X) पर तिरंगा वितरण का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी तिरंगे का वितरण कर रहे हैं।