Tuesday, March 18, 2025
Homeप्रादेशिकलोकसभा चुनाव के बाद कल पहली बार दो दिन के दौरे पर...

लोकसभा चुनाव के बाद कल पहली बार दो दिन के दौरे पर अयोध्या जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अयोध्या जाएंगे। लोकसभा चुनाव के बाद सीएम योगी पहली बार अयोध्या आ रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से सीएम के दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को दोपहर चार बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना होंगे। 4.10 बजे हनुमंत लला के दर्शन करेंगे और श्रीराम जन्मभूमि पहुंचेंगे। रामलला के दरबार में माथा टेकने के बाद शाम 5.15 बजे आयुक्त सभागार पहुंचेंगे। यहां पर शाम 6.45 बजे तक जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में मंडल और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। सीएम योगी सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। रात 8.30 से नौ बजे तक सरयू अतिथि गृह में संतों के साथ बैठक करने के बाद यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन सुबह 10.30 बजे दिगंबर अखाड़े में परमहंस की मूर्ति का अनावरण कर भंडारे में शामिल होंगे। इसके बाद 11.30 बजे हेलीकाॅप्टर से अंबेडकर नगर के लिए रवाना हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments