सूरत। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने रविवार को अलग-अलग जोन में ब्रिज और हाइड्रोलिक विभाग की 230.19 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में गोडादरा में मानसरोवर के पास रेलवे ओवर ब्रिज, हीराबाग रेम्प और एपीएमसी के पास फ्लाई ओवर ब्रिज समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। इस दौरान मंत्री पाटिल ने कहा कि देश में सूरत एकमात्र ऐसा शहर है जहां 50 साल पानी की जरूरत को ध्यान में रखकर आयोजन किया गया है। इस दौरान नगर निगम की आयुक्त शालिनी अग्रवाल ने कहा कि गुजरात सरकार के शहरी विकास के लिए लगातार बढ़ रहे बजट की जानकारी दी। इसके दौरान सूरत नगर निगम के बजट का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हर साल बजट बढ़ाया जाता है। इस साल भी सूरत के शहरी विकास के लिए 4227 करोड़ का बजट दिया गया है। इससे विकास के कामों में और तेजी आएगी। कार्यक्रम में मौजूद विधायक संदीप देसाई ने कहा कि एपीएमसी के पास ब्रिज की जरूरत है। यहां 15 राज्यों के व्यापारी सब्जी बेचने आते हैं और दिनभर जाम लगा रहता है। मेयर दक्षेश मावाणी ने कहा कि नए ब्रिज बनने से ट्रैफिक समस्या दूर होगी। इस अवसर पर सांसद मुकेशभाई दलाल, विधायक संगीताबेन पाटिल, प्रवीणभाई घोघरी, संदीपभाई देसाई, अरविंदभाई राणा, मनुभाई पटेल, कांतिभाई बलर, शहर भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मेयर निरंजनभाई ज़ांज़मेरा, नगर आयुक्त शालिनी अग्रवाल, डिप्टी मेयर नरेंद्र पाटिल, किशोरभाई बिंदल, कालू भीमनाथ, विभिन्न समितियों के अध्यक्ष नैन्सी शाह, भाईदासभाई पाटिल, मनीषा अहीर, नगरसेवक और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।