Thursday, March 20, 2025
Homeअहमदाबादमुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने 32 नगर पालिकाओं को सिटी सिविक सेंटर की...

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने 32 नगर पालिकाओं को सिटी सिविक सेंटर की सौगात दी

गांधीनगर। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने महिसागर जिले के बालासिनोर में प्रदेश की 32 नगरपालिकाओं के सिटी सिविक सेंटर का लोकार्पण किया। इन सिटी सिविक सेंटरों की स्थापना का उद्देश्य शहरों में रहने वाले नागरिकों को एक ही स्थान से नगरपालिका की सेवाओं को आसानी से पहुंचाना है।
साल 2022-23 में सिटी सिविक सेंटर को अमल में लाया गया था। सबसे पहले 22 नगरपालिकाओं में इसकी शुरुआत हुई थी। इसके बाद 2023-24 में दूसरे चरण में 66 नगरपालिकाओं में सिटी सिविक सेंटर की मंजूरी दी गई। शनिवार को मुख्यमंत्री ने बालासिनोर तके 32 नगरपालिकाओं में सिटी सिविक सेंटर का लोर्कापण किया। सिटी सिविक सेंटर को 44.05 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने सिटी सिविक सेंटर की पट्टिका का अनावरण किया तथा नवनिर्मित सिविक सेंटर में उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सिविक सेंटर के आवेदकों को प्रपत्र, प्रमाण पत्र भी वितरित किए। बता दें, सिटी सिविक सेंटर में संपत्ति कर, हॉल बुकिंग, कर मूल्यांकन आवेदन, विवाह पंजीकरण, व्यवसाय कर और व्यवसाय कर पंजीकरण, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अनेक कामकाज होंगे।
सिटी सिविक सेंटरों के शुभारंभ के इस दूसरे चरण में बालासिनोर, पाटडी, कपडवंज, बोटाद, थसरा, जेतपुर, गोंडल, सिक्का, ओखा, पाटण, सिद्धपुर, उंजा, धनेरा, मनसा, शेहरा, हलोल, आणंद के अलावा, पेटलाद, संतरामपुर, झालोद, धरमपुर, जंबूसर, बारडोली, बिलिमोरा, सोनगढ़, महुवा, कोडिनार, विसावदर, बाबरा, पालिताना और मंगरोल नगर पालिकाएं शामिल हैं।
बालासिनोर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बाबूभाई पटेल, पंचमहाल के सांसद राजपाल सिंह जादव, बालासिनोर के विधायक मानसिंह चौहान, नगर निगम आयुक्त राजकुमार बेनीवाल, क्षेत्रीय नगर निदेशक एसपी. भगोरा, जिला कलक्टर नेहाकुमारी, जिला विकास अधिकारी चन्द्रकान्त पटेल समेत अग्रणी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments