Tuesday, March 18, 2025
Homeसूरतहथनुर बांध से 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से उकाई का...

हथनुर बांध से 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से उकाई का जलस्तर बढ़ा, भारी बारिश से तापी उफान पर

सूरत। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने से तापी नदी पर बने हथनुर बांध से 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो उकाई डैम में जमा हो रहा है। उकाई डैम में 72 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। उकाई का जलस्तर बढ़कर 323.13 फीट पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने से तापी नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। ऊपरी क्षेत्रों में हुई बारिश का पानी बहकर हथनुर बांध में इकट्‌ठा हो रहा है। पानी की मात्रा अधिक होने के कारण हथनुर बांध के दरवाजे खोलकर 1 लाख पानी छोड़ा जा रहा है। हथनुर से पानी छोड़े जाने के बाद उकाई डैम प्रशासन सतर्क हो गया है। हथनुर से छोड़ा गया पानी, उकाई डैम में आकर जमा हो रहा है। इससे उकाई का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, भारी बारिश से तापी नदी भी उफान पर हैं। सूरत में तापी नदी का बहाव तेज हो गया है। रांदेर-सिंगणपोर को जोड़ने वाला वियर-कम-कोजवे ओवर फ्लो हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments