Tuesday, March 18, 2025
Homeखेलभारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, 3-0 से जीत ली...

भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, 3-0 से जीत ली सीरीज

पल्लेकल। भारत ने मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को हरा दिया। इसी के साथ भारत ने टी20 सीरीज को 3-0 से जीत लिया है। पल्लेकल स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाए। इस तरह यह मुकाबला टाई हो गया और सुपर ओवर में पहुंच गया। सुपर ओवर में भारत ने जीत हासिल की। श्रीलंका की टीम ने सुपर ओवर में 2 विकेट खोकर 2 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर से दोनों विकेट लिए। भारत को जीत के लिए 3 रन का टारगेट दिया। भारत की आेर से शुभमन गिल और सूर्य कुमार यादव बल्लेबाजी करने आए। सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीत लिया। सूर्य कुमार यादव के कप्तान बनने के बाद भारत ने पहली बार विदेशी धरती पर मेजबान टीम को क्लीन स्वीप कर दिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। शुभमन गिल को छोड़ अन्य कोई भी बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कराया। गिल ने 39 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर आउट हो गए। रियान पराग ने 26 ओर वाशिंगटन सुंदर ने 25 रन का योगदान दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव 8 और रिंकू सिंह 1 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षणा ने 3 विकेट लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments