रांची। झारखंड के चक्रधरपुर में मंगलवार को सुबह मुंबई-हावड़ा मेल के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में छह यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि हादसा जमदेशपुर से करीब 80 किलोमीटरदूर बड़ाबांस के पास सुबह करीबन 3:45 मिनट पर हुआ। घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के लिए चक्रधरपुरा ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मौके पर बचाव अभियान जारी है।
पुलिस ने बताया कि झारखंड में चक्रधरपुर के पास मालगाड़ी से टकराने के बाद मुंबई-हावड़ा मेल के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई। लोको पायलट की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया। मुंबई-हावड़ा मेल हावड़ा से मुंबई जा रही थी।