Wednesday, March 19, 2025
Homeराष्ट्रीयगुजरात के पूर्व IAS अधिकारी के. कैलाशनाथन बने पुडुचेरी के उपराज्यपाल

गुजरात के पूर्व IAS अधिकारी के. कैलाशनाथन बने पुडुचेरी के उपराज्यपाल

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड समेत 10 राज्यों में नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति की है। गुजरात मे पूर्व आईएएस अधिकारी के. कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल(LG) नियुक्त किया गया है। गुजरात के आईएएस अधिकारी के. कैलाशनाथ 30 जून को रिटायर्ड हुए थे। 1979 बैच के आईएएस अधिकारी के. कैलाशनाथन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद अधिकारियों में से एक हैं। कैलाशनाथन गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके नरेंद्र मोदी, आनंदीबेन पटेल, विजय रूपाणी और भूपेन्द्र पटेल के सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं।

इन राज्यों में मिले नए राज्यपाल

  • हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • सीपी राधाकृष्णन, जो वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • गुलाब चंद कटारिया, जो वर्तमान में असम के राज्यपाल हैं, को पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल हैं, को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments