जामनगर। जामनगर में बरसाती रोग तेजी से फैल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर के आॅफिस में ढोल, मंजीरा और करताल बजाकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कमिश्नर द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जामनगर में चांदीपुरा, हैजा जैसी घातक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। महामारी की शिकायत करने के बाद भी कमिश्नर द्वारा रोगों की राेकथाम के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस द्वारा इसके विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिगुभा जाडेजा, नगर निगम में विपक्ष के नेता धवल नंदा, नगरसेवक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।