Wednesday, March 19, 2025
Homeप्रादेशिकमुंबई में भारी बारिश से तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के...

मुंबई में भारी बारिश से तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के दौरान मुंबई में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। नवी मंुबई के शाहबाज गांव में तीन मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दब गए। बिल्डिंग में 24 परिवार रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है।
नवी मुंबई के नगर निगम आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया कि शनिवार को सुबह 5 बजे के आसपास इमारत अचानक गिर गई। 52 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मलबे में दबे 2 लोगों की भी जान बचा ली गई है। अभी 2 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम राहत-बचाव कार्य कर रही है। मलबे से निकाले गए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि इमारत 10 साल पुरानी है। इमारत की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments