Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र में भारी बारिश, पुणे में सेना बुलाई गई, मुंबई भी पानी...

महाराष्ट्र में भारी बारिश, पुणे में सेना बुलाई गई, मुंबई भी पानी पानी

मुंबई। महाराष्ट्र में भारी बारिश हो रही है। मुंबई में जगह-जगह पानी भर गया है। पुणे में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पुणे में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पुणे में एनडीआरएफ के अलावा बाढ़ग्रस्त इलाको में सेना की मदद ली जा रही है। पुणे के लवासा में 24 घंटे में 18 इंच बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बाढ़ग्रस्त पुणे का दौरा किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एकतानगर में सावधानी के तौर पर सेना की टुकड़ी को तैनात किया गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ की भी मदद ली जा रही है। उधर, मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और मुंबई हवाईअड्डे पर कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। जिसके चलते मुंबई एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री परेशान हैं। मुंबई में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार और भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन बुरी तरह बाधित हो गया है, जिससे प्रमुख एयरलाइनों को यात्री सलाह जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। भारी बारिश के कारण मुंबई में पानी भर गया है। बारिश का पानी सड़कों पर भर जाने से यातायात बाधित हो गया है। इसका असर लोकल ट्रेन सेवा पर भी देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात होने के कारण कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments