Tuesday, March 18, 2025
Homeवडोदराआजवा डैम के 62 गेट खोले गए, विश्वामित्री नदी में बाढ़, 24...

आजवा डैम के 62 गेट खोले गए, विश्वामित्री नदी में बाढ़, 24 गांवों में घुसा पानी, प्रशासन सतर्क

वडोदरा। आजवा डैम के 62 गेट खोलकर पानी छोड़ने से विश्वािमत्री नदी में बाढ़ आ गई। इसके अलावा 24 गांवाें में डैम का पानी घुस गया। वडोदरा जिला प्रशासन की ओर से तुरंत राहत-बचाव कार्यवाही शुरू की गई। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानाें पर पहुंचाया गया।
भारी बारिश के कारण अाजवा डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। आजवा डैम के 62 गेट खोलकर विश्वामित्री नदी में पानी छोड़ा गया। विश्वामित्री नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा और खतरे के निशान से तीन फीट ऊपर बहने लगी। आजवा डैम से पानी छोड़ने से निचले इलाकों और आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई। वडोदरा के सयाजीगंज और बाबाजीपुरा के निचले इलाकों में नदी का पानी घुस गया। यहां झोपड़ियों में रहने वालाें को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसके अलावा वडोदरा जिले में दुमाड, गणपतपुरा गांव, हरणी, सामा, अमलियारा, सुकालीपुरा, देणा, विरोड, कोटाली, वेमाली समेत कई गांव प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा अाजवा डैम से पानी छोड़ने पर वाघोडिया के जाफरपुरा, वेंकटपुरा, रसूलाबाद गांवों के लोग भी प्रभावित हुए हैं। बोरिद्रा, पांच देवला, अभरापुरा, आसोज, जारोद गांव में भी आजवा डैम का पानी घुस गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments