Monday, March 17, 2025
Homeसूरतसूरत में बाढ़ का खतरा; नगर निगम की टीम ने बाढ़ग्रस्त इलाकों...

सूरत में बाढ़ का खतरा; नगर निगम की टीम ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया

सूरत। सूरत में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार को सुबह से ही भारी बारिश हाे रही है। शहर से गुजरने वाली खाड़ियां उफान पर हैं। शहर की खाड़ियों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। आयुक्त ने स्वास्थ्य और तकनीकी विभाग की टीम के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ के कारण विस्थापित हुए प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनी।
सूरत शहर के साथ-साथ देहात में भी भारी बारिश हो रही है, जिससे सूरत से गुजरने वाली खाड़ियां उफान पर हैं। कल खाड़ी के आसपास के कई इलाकों में पानी भर गया था। भेदवाड़ और सीमाडा खाली खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके अलावा मीठी खाड़ी के किनारे वाले इलाके में भी खाड़ी का पानी घुस गया है। घरों में गंदा पानी घुसने से लोगों की हालत खस्ता हो रही है।


नगर निगम के आईसीसीसी में बने कंट्रोल रूम से मनपा आयुक्त समेत अधिकारी नजर रख रहे हैं। कंट्रोल रूम से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। इस बीच नगर निगम आयुक्त शालिनी अग्रवाल और अन्य अधिकारियों ने आज सुबह से ही खाड़ी के तटीय क्षेत्रों का दौरा किया और खाड़ी की स्थिति का जायजा लिया। जलजमाव वाले क्षेत्र का भी दौरा किया। उन्होंने राहत शिविरों का भी दौरा किया। इस दौरान बाढ़ग्रस्त इलाकों से निकाले गए कुछ लोगों से मुलाकात की और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। नगर निगम आयुक्त ने खाड़ी का पानी कम होने पर सफाई करने और दवा का छिड़काव करने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments