नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट के दौरान कई उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने और घटाने की घोषणा की है। टैक्स घटने से कई सामान सस्ते हो जाएंगे तो टैक्स बढ़ाने से कुछ महंगे होंगे।
सोने-चांदी के भाव घटेंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि कैंसर की दवाएं सस्ती हो जाएंगी। मोबाइल और मोबाइल चार्जर समेत अन्य उपकरणों पर बीसीडी में 15 प्रतिशत की कटौती की गई है। इसके अलावा सरकार ने अब सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर 6 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा लेदर और फुटवियर पर भी कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। दूसरी ओर, टेलीकॉम उपकरण महंगे हो जाएंगे, इस पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है।
ये चीजें सस्ती होंगी | ये चीजें महंगी होंगी |
मोबाइल चार्जर | पीवीसी फ्लेक्स बैनर |
मोबाइल फोन | दूरसंचार उपकरण |
सोने-चांदी के गहने | प्लास्टिक की वस्तुएं |
सौर सेट | |
तांबे से बने बर्तन | |
कैंसर की तीन दवाएं | |
लिथियम बैटरियां | |
प्लैटिनम से बने सामान | |
चमड़े से बने सामान | |
विद्युतीय वाहन | |
आयातित आभूषण | |
बिजली के तारें | |
एक्स-रे ट्यूब | |
स्टील और तांबे पर सीमा शुल्क घटाया गया |