सूरत। प्रदेश में चांदीपुरा वायरस तेजी से फैल रहा है। इसके साथ ही पीड़ितोें की मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। सूरत में चांदीपुरा वायरस का पहला केस पाया गया है। सचिन स्लम बोर्ड में 11 साल के बच्चे को दो दिन से बुखार और उल्टी-दस्त की शिकायत है। परिवार के लोग बच्चे को प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने ले गए। इसके उसे अधिक इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। बच्चे की हालत बहुत गंभीर है। उसे वेंटिलेंटर पर रखा गया है। बच्चे के शरीर से सेम्पल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। डॉक्टर सेम्पल की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।
सिविल अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग की डॉ. जिगिशा पाटडिया ने बताया कि रिपोर्ट आने में एक हफ्ते का समय लग सकता है। बच्चे का इलाज चल रहा है उसकी हालत बहुत गंभीर है। उधर, चांदीपुरा वायरस का पहला केस पाए जाने के बाद नगर निगम प्रशासन सतर्क हो गया है। सचिन समेत आसपास के इलाकों में दवा का छिड़काव किया गया है।