मंुंबई। महाराष्ट्र, गुजरात समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार को सुबह से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। बारिश का पानी सड़कों पर भरने से यातायात बाधित हो गया। मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल सेवा भी प्रभावित हुई हैं। वहीं, बारिश से नागपुर के हालात ज्यादा खराब हैं। कई घरों में पानी भर गया है। बारिश के कारण हालात इतने खराब हैं कि स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। नागपुर के डीएम ने भी स्कूल बंद करने को लेकर एडवाइजरी जारी की है।