सूरत। भेस्तान में युवक को बिजली के खंभे में बांधने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक भेस्तान फायर स्टेशन में चोरी करने घुसा था। चोरी करते समय लोगों ने उसे देख लिया। युवक ने भागने की कोशिश की तो लोगों ने पीछ़ा करके पकड़ लिया और उसे बिजली के खंभे से बांध दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इधर, उधना में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले को पकड़कर महिलाओं ने पीटा

उधना के विजयानगर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने पर भारी हंगामा मच गया। नाबालिग से छेड़छाड़ करने वालो को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद महिलाओं की भीड़ जमा हो गई। महिलाओं ने युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।