लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट से उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा है- मानसून ऑफर: सौ लाओ, सरकार बनाओ। हालांकि सपा अध्यक्ष ने पोस्ट में किसी भी नेता का नाम नहीं लिखा है, पर इसे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारों का मानना है कि भाजपा में अगर कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेतना है समाजवादी पार्टी उसे मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन दे सकती है।
माना जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच की खाई और गहरी होती जा रही है। लोकसभा चुनाव के नजीते आने के बाद केशव प्रसाद मौर्य कई बाद दिल्ली के चक्कर भी लगा चुके हैं।