Tuesday, April 1, 2025
Homeराष्ट्रीयमुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- आसाम में मुस्लिमों की आबादी 40%...

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- आसाम में मुस्लिमों की आबादी 40% हो गई

रांची। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को झारखंड की राजधानी रांची में एक सभा में राज्य में बदलती ‘डेमोग्राफी’ पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि असम में मुस्लिम आबादी 40 फीसदी तक पहुंच गई है। सीएम सरमा झारखंड में बीजेपी के सह प्रभारी भी हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने बयान में कहा कि असम की डेमोग्राफी में आया बदलाव मेरे लिए एक बड़ा मुद्दा है। 1951 में ये आबादी 12 फीसदी थी। इस दौरान हमने कई जिले भी खो दिए हैं। ये मेरे लिए राजनीति का मुद्दा नहीं है। ये मेरे लिए जीने और मरने का सवाल है।
मुख्यमंत्री ने बिना किसी धर्म का नाम लिए कहा कि मैं ये नहीं कह रहा कि कोई भी अपराध किसी एक विशेष धर्म की ओर से किया जाता है, लेकिन हाल के दिनों में लोकसभा चुनाव के दौरान हुई घटनाएं चिंता का विषय हैं। झारखंड पहुंचे सरमा से जब आने का कारण पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि वो रिचार्ज होने के लिए झारखंड आए हैं।
झारखंड पहुंचे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने राज्य में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी झारखंड में जीत दर्ज कर सकती है। इस दौरान सीएम सरमा ने जीत को लेकर जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं पर भरोसा भी जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments