Tuesday, March 18, 2025
Homeप्रादेशिकमहाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर गढ़चिरौली में हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए,...

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर गढ़चिरौली में हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, दो जवान घायल

मुंबई। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बुधवार को पुलिस की सी-60 कमांडो और नक्लसियों की मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। इस दौरान दो जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नागपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार को सुबह करीब 10 बजे दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित वांडोली गांव में मुठभेड़ हुई, जिसमें छह घंटे तक चली गोलीबारी में 12 नक्सली मारे गए। मृतक नक्सली की पहचान डिविजनल कमेटी सदस्य लक्ष्मण उर्फ ​​विशाल अतराम के रूप में की गई है। वह प्रतिबंधित संगठन टिपगढ़ दलम का प्रभारी था। मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। इनमें तीन एके-47, तीन इंसास राइफल, एक कार्बाइन और एक सेल्फ लोडिंग राइफल शामिल है। बताया जाता है कि वंडोली गांव में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह कमांडो ने गढ़चिरौली से ऑपरेशन शुरू किया था।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कमांडो और पुलिस को 51 लाख इनाम देने की घोषणा की
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन की सफलता के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सी60 कमांडो टीम और गढ़चिरौली पुलिस को 51 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। मारे गए नक्सलियों की पहचान हो गई है। मुठभेड़ में C60 के एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल घायल हो गए और दोनों खतरे से बाहर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments