Wednesday, April 30, 2025
Homeधर्म-समाजजहांगीरपुरा में तापी मैया का जन्मदिन मनाया गया, 1100 मीटर की चुनरी...

जहांगीरपुरा में तापी मैया का जन्मदिन मनाया गया, 1100 मीटर की चुनरी भी चढ़ाई

सूरत। जहांगीरपुरा में कुरुक्षेत्र के पास मंत्रोच्चार के साथ तापी मैया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मां तापी को 1100 मीटर की चुनरी भी अर्पित की गई। तापी के घाट पर महाआरती का आयोजन भी किया गया था, जिसमें भारी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। इस दौरान राममढी के संत मूलदास बापू, हंसमुनि बापू, पूर्व सांसद दर्शनाबेन जरदरोष, जिला रजिस्ट्रार ध्रुविन पटेल, यूथ फाॅर गुजरात के अध्यक्ष जिग्नेश पाटिल, तनिशा पाटिल, रामनाथ धेला श्मशान गृह के प्रमुख हरीश उमरीगर, अन्नपूर्णा मंदिर के ट्रस्टी नितिन मेहता, किन्नर समाज संचालित दादी भगवान की अग्रणी प्रियंका कुंवर, कुरुक्षेत्र श्मशान भूमि के सदस्य, गायत्री परिवार की बहनों समेत अनेक महानुभाव मौजूद रहे। तापी मैया के जन्मदिन पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करके अाशीर्वाद लिया।
जीणमाता सेवा संघ और तापी कुबेरेश्वर महादेव समिति की ओर से पाल, आरटीओ के पास तापी कुबेरेश्वर महादेव घाट पर महाआरती का आयोजन किया गया था। इसके अलावा नानपुरा में नावड़ी घाट पर तापी मैया की पूजा-आरती की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments