Friday, March 28, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल में भूस्खलन से दो बसें त्रिशूली नदी में बह गई, 63...

नेपाल में भूस्खलन से दो बसें त्रिशूली नदी में बह गई, 63 लापता, इसमें 7 भारतीय भी हैं

काठमांडू। नेपाल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। मध्य नेपाल में मदन आश्रित हाईवे पर भूस्खलन से दो बसें त्रिशूली नदी में बह गई। दोनों बसों के ड्राइवर समेत 63 लोग लापता हो गए हैं, इसमें 7 भारतीय भी शामिल हैं। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों बसों में 63 लोग सवार थे। हादसा शुक्रवार को तड़के साढ़े तीन बजे हुआ। घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है। भारी बारिश की वजह से बसों को तलाश करने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। हादसे में 11 लोगों के मारे जाने की खबर भी सामने आ रही है। नेपाल में खराब मौसम के कारण भरतपुर, चितवन की सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं।
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नारायण गढ़-मुग्लिन रोड पर भूस्खलन से बस नदी में बह गई, बस में सवार सभी यात्री लापता हैं।
बता दें, नेपाल में जून से ही भारी बारिश हो रही है। भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई रास्ते बंद हो गए हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जानकारी के अनुसार काठमांड से गाैर की ओर जा रही बस में 41 और बीरगंज से काठमांडू जा रही बस में 24 लोग सवार थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments