Monday, March 31, 2025
Homeराष्ट्रीयआज रात साढ़े नौ बजे अनंत अंबानी राधिका के संग लेंगे 7...

आज रात साढ़े नौ बजे अनंत अंबानी राधिका के संग लेंगे 7 फेरे, आशीर्वाद समारोह कल

मुंबई। मुकेश अंबाजी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज रात मुंबई के हीरा व्यापारी की बेटी राधिक मर्चेंट के साथ 7 फेरे लेंगे। दोनों की शादी मंुबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी। शुक्रवार, 12 जुलाई को रात 9:30 बजे दोनों का विवाह होगा और 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह आयोजित होगा। शादी का कार्यक्रम कई दिनों तक चलेगा। 14 जुलाई को मंगल उत्सव यानी वेडिंग रिसेप्शन होगा। शादी के पहले की सभी रश्में पूरी हो चुकी हैं। शादी में फिल्म सिटी के कलाकार भारी संख्या में मौजूद रहने वाले हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शादी का निमंत्रण दिया गया है। इसके साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियाें को भी न्योजा भेजा गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी भी शादी में शामिल होने वाली हैं। इसके अलावा कई जाने-माने बिजनेस मैन भी इस शादी में शामिल होने वाले हैं। विदेशी मेहमानों और फिल्मी कलाकारों का भी तांता लगा रहेगा। मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत की शादी में खूब खर्च कर रहे हैं। बताया जाता है कि इस शादी में 3 से 4 हजार करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments