दाहोद। जिले में सामाजिक वानिकी विभाग के उपसंरक्षक के पद पर कार्यरत आरएम. परमार ने आज सुबह अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह-सुबह जब अचानक गाेली चलने की आवाज सुनाई दी तो परिजन समेत आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
दाहोद जिले में वन विभाग में उप वन संरक्षक के पद पर कार्यरत आरएम परमार ने आज सुबह अपने घर में निजी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों की जांच चल रही है। घटना की सूचना मिलने पर दाहोद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
दाहोद के बावका गांव के मूल निवासी आरएम. परमार रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (आरएफओ) थे। फिर 2011 में सब डीएफओ के रूप में पदोन्नत हुए और 2017 से डीएफओ (जिला वन अधिकारी) के रूप में नियुक्त हुए। उन्हें 2022 की अधिसूचना के अनुसार आईएफएस (भारतीय वन सेवा) के रूप में प्रमाणित किया गया था। वर्तमान में वह सामाजिक वानिकी विभाग में डीसीएफ (उप वन संरक्षक) के उच्च पद पर थे।