Tuesday, March 18, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयऑस्ट्रिया में पीएम मोदी का अनोखा स्वागत, ऑर्केस्ट्रा पर गूंजा वंदे मातरम

ऑस्ट्रिया में पीएम मोदी का अनोखा स्वागत, ऑर्केस्ट्रा पर गूंजा वंदे मातरम

वियना। रूस के बाद ऑस्ट्रिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने ऑर्केस्ट्रा पर ‘वंदे मातरम’ गाकर स्वागत किया। इससे भारत और ऑस्ट्रिया की दोस्ती और भी गहरी हो गई है। 40 साल में बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया। इससे पहले 1983 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर गई थीं।
पीएम मोदी ऐतिहासिक यात्रा के तहत आस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचे। विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शेलेनबर्ग ने हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने IX पर पोस्ट के हवाले से बताया कि दोनों देश अपने राजनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इसलिए भारत का ऑस्ट्रिया दौरा बेहद अहम है।
प्रधानमंत्री मोदी ने वियना में सामुदायिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। भारत ने हमेशा शांति की बात की है। आज दुनिया भारत को विश्व बंधु के रूप में देखती है।
पीएम मोदी ने कहा कि आॅस्ट्रिया का ये मेरा पहला दौरा है, जो उत्साह, उमंग मैं देख रहा हूं वह अद्भुत है। ये इंतजार एक ऐतिहासिक अवसर पर खत्म हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा मानना है कि दो देशों के बीच के रिश्ते सिर्फ सरकारों से नहीं बनते, रिश्तों को मजबूती देने में जन-भागीदारी बहुत जरूरी है। इसलिए मैं इन रिश्तों के लिए आप के रोल को अहम मानता हूं। इससे पहले पीएम मोदी ने भारत में हुए आम चुनाव पर भी चर्चा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments