Monday, March 17, 2025
Homeप्रादेशिकउत्तराखंड में पहाड़ पर भयानक भूस्खलन, बद्रीनाथ हाईवे पर मची अफरा-तफरी, घटना...

उत्तराखंड में पहाड़ पर भयानक भूस्खलन, बद्रीनाथ हाईवे पर मची अफरा-तफरी, घटना कैमरे में कैद

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली में पाताल गंगा इलाके में भयानक भूस्खलन हुआ है। जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवे को तत्काल बंद कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। चमोली जिले में पर्यटकों के सामने भीषण भूस्खलन होने से लोग दहशत में आ गए। कुछ ही देर में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। लोगों ने इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। भूस्खलन के बाद पहाड़ का मलबा सड़क पर गिर गया। इसके चलते जोशीमठ-बद्रीनाथ (NH-7) हाईवे बंद हो गया है।
इससे पहले 9 जुलाई को जोशीमठ में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण भूस्खलन हुआ था। भूस्खलन का अधिकांश मलबा घाटी में गिरा। बाद में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया। हर साल मानसून के सीजन में राज्य के कई इलाकों में भूस्खलन होता है। इससे चारधाम यात्रा पर जाने वाले लोगों समेत स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments