भुवनेश्वर। ओडिशा के पुरी में चल रही भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां भगवान बलभद्र की मूर्ति को रथ से उतारते समय श्रद्धालुओं के गिरने की घटना सामने आई है। हादसे में आठ सेवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भगवान बलभद्र की मूर्ति गिरती नजर आ रही है।