Wednesday, March 19, 2025
Homeसूरतउधना के अंबर नगर की जर्जर बिल्डिंग का नगर निगम के अधिकारियों...

उधना के अंबर नगर की जर्जर बिल्डिंग का नगर निगम के अधिकारियों ने मुआयना किया

सूरत। सचिन के पाली गांव में बिल्डिंग हादसे के बाद जर्जर इमारतों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। शहर में कई बिल्डिंग जर्जर हालत में हैं। मकान मालिक और किराएदारों की तकरार में इनकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। ऐसी ही एक जर्जर बिल्डिंग उधना के अंबर नगर में है। बिल्डिंग का मालिक मुंबई में रहता है, यहां किराएदार रहते हैं। बिल्डिंग काफी जर्जर हो गई है। महानगर पालिका ने इसे गिराने का नोटिस भी दिया है। सोमवार को नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
उधना के अंबर नगर में जैनब अपार्टमेंट है। यहां रहने वालों ने नगर निगम को अावेदन दिया है, जिसमें लिखा है- पिछले 8 साल से बिल्डिंग जर्जर है। पांच साल में इसे गिराने की कई नोटिस आ चुकी है। इसकी छत पर लगेे प्लास्टर धीरे-धीरे गिरने लगे हैं। बिल्डिंग में 100 से अधिक लोग रहते हैं, जिनकी जान को कभी भी खतरा हो सकता है। किराएदारों ने नगर निगम से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर बिल्डिंग का मुआयना किया। बताया जाता है कि बिल्डिंग मालिक और किराएदारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। अब नगर निमग ही इस समस्या का हल निकाले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments