Wednesday, March 19, 2025
Homeप्रादेशिकगाजीपुर में घर में सो रहे पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर...

गाजीपुर में घर में सो रहे पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई

गाजीपुर। गाजीपुर जिले में ट्रिपल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है। यहां तीन लोगों की हत्या के बाद लोगों में भय का माहौल है। घटना नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कला गांव की है। यहां देर रात एक साथ मां-बाप और बेटे की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी ओमवीर सिंह भी तुरंत माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राम आशीष बिंद (45), उनकी पत्नी देवंती बिंद (40) और उनके बेटे आशीष बिंद (20) की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। घटना के दौरान तीन लोग ही घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय छोटा बेटा बाहर गया था। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि रात 2 बजे बजे छोटे बेटे ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि छोटा बेटा गांव में किसी आयोजन में गया था। घर आने के बाद उसी ने सबसे पहले शवों को देखा और पुलिस को फोन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments