चेन्नई। तमिलनाडु के चेन्नई में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को चेन्नई के पेरम्बूर में उनके घर के सामने ही 6 बाइक सवारों से हत्या कर दी थी। आर्मस्ट्रांग घर के सामने खड़े थे, तभी हमलावरों ने धावा बोल दिया और चाकुओं से गोदकर उनकी हत्या कर दी। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के लिए 10 स्पेशल टीमों का गठन किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष की हत्या के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष की हत्या पर बीएसपी चीफ मायावती ने गहरा दुख जतया है। मायावती ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा है- तमिलनाडु राज्य बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के अध्यक्ष श्री के. आर्मस्ट्रांग की चेन्नई स्थित उनके घर के बाहर की गई जघन्य हत्या अत्यंत निंदनीय और निंदनीय है। पेशे से वकील, वे राज्य में दलितों की एक सशक्त आवाज के रूप में जाने जाते थे। राज्य सरकार को दोषियों को दंडित करना चाहिए।