Monday, March 17, 2025
Homeअहमदाबादअहमदाबाद में नकली नोट घुसाने की साजिश, पुलिस ने 3 को गिरफ्तार...

अहमदाबाद में नकली नोट घुसाने की साजिश, पुलिस ने 3 को गिरफ्तार किया

अहमदाबाद। अहमदाबाद में भगवान जगन्‍नाथ की 147वीं रथयात्रा की तैयारी चल रही है। पुलिस बल को रथयात्रा रूट पर तैनात किया गया है। भीड़ में नकली नोट घुसाने का बड़ी साजिश थी। अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने 500 रुपए के नकली नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से 500 रुपए के 1,852 नकली नोट बरामद किए गए हैं।
अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच कर रही थी तभी हाथीजण सर्किल के पास एक संदिग्ध कार की तलाशी ली तो अंदर से नकली नोट मिले। पुलिस ने 9.26 लाख रुपए के 500 रुपए के नकली नोट जब्त किए हैं। कार में सवार मेहुल सोनी, निखिल सोनी और विशाल कर्ण को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में जांच में पता चला कि नकली नोट मध्य प्रदेश से लाए गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments