Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयहाथरस भगदड़ का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, एक लाख रुपए था...

हाथरस भगदड़ का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, एक लाख रुपए था इनाम

नई दिल्ली। हाथरस भगदड़ के मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर ने दिल्ली में आत्मसमर्पण कर दिया है। हादसे के बाद से ही वह फरार था। पुलिस ने एक लाख रुपए इनाम घोषित कर रखा था। सूरज पाल उर्फ भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने दावा किया है कि मधुकर ने यूपी पुलिस और एसटीएफ के सामने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हाथरस पुलिस मधुकर को उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान और हरियाणा में तलाश कर रही थी। हाथरस भगदड में भोले बाबा के मुख्य सेवादार मधुकर को एकमात्र नामजद आरोपी बनाया गया है।
वकील ने बताया कि मधुकर हृदय रोग से पीड़ित है, दिल्ली के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। उसने अग्रिम जमानत की याचिका भी नहीं दायर की है। वकील ने कहा कि हमने सरेंडर कराया है, ताकि कोई गिरफ्तारी के लिए इनाम का दावा न कर सके। हाथरस में सत्संग के लिए मधुकर ने ही प्रशासन से मंजूरी ली थी। उस पर गैर इरादतन हत्या, सबूत मिटाने समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। हालांकि मधुकर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
हाथरस की घटना के बाद से भोले बाबा फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। हालांकि नारायण साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा प्राथमिकी में नामजद नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments