व्यारा। व्यारा की एक अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने थाने में डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। वाकया सप्ताह पहले का है। युवती ने सोशल मीडिया पर डॉक्टर द्वारा भेजे गए अश्लील मैसेज के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई, इसके बावजूद अभी तक डाॅक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। न्याय न मिलने पर पीड़िता ने मीडिया के सामने अपनी दुखभरी कहानी बताई। पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की, कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। वहीं, डाॅक्टर भी खुद पर लगे आरोपों पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
सूत्रों के अनुसार पीड़ित युवती 2020 में अस्पताल में नौकरी जॉइन की थी। शुरुआत में दो साल तक सब कुछ ठीक रहा। 2023 में डॉक्टर की नीयत खराब हो गई और युवती को दोपहर में अस्पताल के डीलक्स रूम में बुलाकर दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को कुछ बताने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी। युवती ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया है कि डॉक्टर ने कई बार उसे डीलक्स रूम में बुलाकर दुष्कर्म किया है। इसके अलावा डॉक्टर ने अन्य युवती के साथ भी छेड़छाड़ की है।
व्यारा में डॉक्टर ने युवती को अस्पताल में बुलाकर दुष्कर्म किया, दूसरी युवती के साथ छेड़छाड़ की
RELATED ARTICLES