रांची। झारखंड के मुख्मयंत्री चंपई सोरेन से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच राज्यपाल सीवी राधाकृष्णन ने इंडी गठबंधन के नेताओं को आज दोपहर साढ़े 12 बजे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इंडिया गठबंधन के नेता राजभवन पहुंच गए हैं। हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंेगे।
चंपई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हाल ही में हुई बैठक में गठबंधन के विधायकों ने हेमंत सोरेन का अपना नेता चुना है।
ईडी ने भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हेमंत सोरेने गिरफ्तारी के लगभग पांच महीने बाद 28 जून को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से छूटकर आए हैं।