Tuesday, March 18, 2025
Homeराजकोटकच्छ में फरार बुटलेगर की कार में शराब के साथ पकड़ाई महिला...

कच्छ में फरार बुटलेगर की कार में शराब के साथ पकड़ाई महिला कांस्टेबल नीता चौधरी

भुज। कच्छ में महिला पुलिस कांस्टेबल शराब की तस्करी करते हुए पकड़ी गई है। महिला पुलिसकर्मी सीआईडी विभाग में कार्यरत है। पुलिस फरार बुटलेगर युवराज सिंह को गिरफ्तार करने गए थी, उस दौरान बुटलेगर ने पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। अब उसी बुटलेगर की कार से सीआईडी क्राइम ब्रांच की महिला कांस्टेबल नीता चौधरी शराब की तस्करी करते हुए पकड़ी गई है। पुलिस ने बुटलेगर युवराज सिंह और महिला कांस्टेबल नीता चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुटलेगर की कार से शराब भी बरामद की है। बता दें, महिला कांस्टेबल नीता चौधरी बुटलेगर युवराज सिंह के साथ जिस कार में थी उसमें शराब भी रखी थी। बुटलेगर के साथ महिला कांस्टेबल को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। पुलिस विभाग में ये भी चर्चा है कि महिला कांस्टेबल ही बुटलेगर को सपोर्ट कर रही थी। कच्छ पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments