Tuesday, March 18, 2025
Homeसूरत1000-500 की बंद हो चुकी नोटों के साथ 4 गिरफ्तार, डूमस पुलिस...

1000-500 की बंद हो चुकी नोटों के साथ 4 गिरफ्तार, डूमस पुलिस ने 75 लाख रुपए जब्त किया

सूरत। डूमस के भीमपोर गांव से पुलिस ने हजार-पांच सौ की बंद हो चुकी नोटों के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 65 लाख रुपए जब्त किया है। डूमस पुलिस को मुखबिर से खुफिया सूचना मिली थी कि डूमस में भीमपोर गांव के बावण फलिया में रहने वाले नरेश पुत्र रणछोडभाई पटेल के घर में 1000-500 के पुराने नोटों के साथ कुछ लोग मौजूद हैं। डूमस थाने के इंस्पेक्टर एनवी भरवाड की देखरेख में पुलिस ने मकान नं. 197/9 में दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो अंदर से 500 के 14,000 नोट(कुल कीमत 70,00,000) और 1000 के 500 नोट(5,00,000) मिले। ये 1000 और 500 के पुराने नोट हैं, जो रद्द हो चुके हैं। पुलिस ने नरेश पुत्र रणछोड पटेल, विनीत पुत्र रजनीकांत देसाई, मोहम्मद सादिक, मनीष कुमार पुत्र मारकन्डेय सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। डूमस पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments